पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

हनुमानगढ़। पानी की डिग्गी (खेत में बना बड़ा टैंक) में डूबने से पिता और दो बेटों की मौत हो गई। दावा है कि बेटों की जान डिग्गी में गिरे पिता को बचाने की कोशिश में गई। डिग्गी के बाहर मिले जूते-चप्पलों के बाद सर्च किया गया तो तीनों की बॉडी नजर आई। हादसा जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के रासूवाला गांव में मंगलवार शाम का है। जानकारी के अनुसार चक 7 आईडीजी रोही रासूवाला निवासी गुरदीप सिंह (40) अपने बेटे लखविंद्र सिंह (22) और राजविंद्र सिंह (16) के साथ 7 पीटीपी (रोही इंद्रगढ़) में अपने खेत में फसलों पर स्प्रे करने गए थे। स्प्रे के लिए पानी लेने के दौरान वे पड़ोसी जसवीर सिंह की डिग्गी के पास पहुंचे। इसी दौरान पैर फिसलने से गुरदीप सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वे डिग्गी में गिर गए। जानकारी के अनुसार संभावना है कि पिता को बचाने के प्रयास में दोनों बेटे लखविंद्र और राजविंद्र भी डिग्गी में उतर गए। डिग्गी में रैंप या सुरक्षित निकास व्यवस्था नहीं होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही पलों में डूबने के कारण उनकी भी मौत हो गई।

  • Related Posts

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए एक बी.फार्मेसी स्टूडेंट की सड़क…

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश गुजरात के युवक ने कोटा की 21 साल की युवती को बर्थडे मनाने के बहाने गुजरात…

    You Missed

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश

    पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

    पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

    बुजुर्ग दंपत्ति को 7 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, जेल की धमकी, घर के गेट बंद करवाए

    बुजुर्ग दंपत्ति को 7 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, जेल की धमकी, घर के गेट बंद करवाए

    शादी के 3-महीने बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या:लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा

    शादी के 3-महीने बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या:लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा

    बीकानेर : 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या