पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

हनुमानगढ़। पानी की डिग्गी (खेत में बना बड़ा टैंक) में डूबने से पिता और दो बेटों की मौत हो गई। दावा है कि बेटों की जान डिग्गी में गिरे पिता को बचाने की कोशिश में गई। डिग्गी के बाहर मिले जूते-चप्पलों के बाद सर्च किया गया तो तीनों की बॉडी नजर आई। हादसा जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के रासूवाला गांव में मंगलवार शाम का है। जानकारी के अनुसार चक 7 आईडीजी रोही रासूवाला निवासी गुरदीप सिंह (40) अपने बेटे लखविंद्र सिंह (22) और राजविंद्र सिंह (16) के साथ 7 पीटीपी (रोही इंद्रगढ़) में अपने खेत में फसलों पर स्प्रे करने गए थे। स्प्रे के लिए पानी लेने के दौरान वे पड़ोसी जसवीर सिंह की डिग्गी के पास पहुंचे। इसी दौरान पैर फिसलने से गुरदीप सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वे डिग्गी में गिर गए। जानकारी के अनुसार संभावना है कि पिता को बचाने के प्रयास में दोनों बेटे लखविंद्र और राजविंद्र भी डिग्गी में उतर गए। डिग्गी में रैंप या सुरक्षित निकास व्यवस्था नहीं होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही पलों में डूबने के कारण उनकी भी मौत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा