बीकानेर: बाबा खाटूश्याम के लिए 125 किलो चांदी से बना डेढ़ करोड़ का भव्य रथ तैयार, फाल्गुनी एकादशी पर निकलेगी सवारी

बीकानेर: बाबा खाटूश्याम के लिए 125 किलो चांदी से बना डेढ़ करोड़ का भव्य रथ तैयार, फाल्गुनी एकादशी पर निकलेगी सवारी

राजस्थानी चिराग। खाटू नरेश बाबा श्याम की सवारी के लिए 125 किलो चांदी से रथ बनाया गया है। सोमवार को फाल्गुनी एकादशी पर बाबा इसी रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। बीकानेर के नोखा में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से भव्य रथ तैयार किया गया है। इसके निर्माण में एक महीने से ज्यादा का समय लगा है। रथ खाटू श्याम मंदिर पहुंच चुका है। फाल्गुन एकादशी को श्याम मंदिर से सुबह रथ यात्रा रवाना होगी। यात्रा प्राचीन श्याम कुंड, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड से होकर मुख्य बाजार कबूतर चौक पहुंचेगी, जहां रथ यात्रा समाप्त होगी।

दानदाता ने गुप्त रखा नाम
नोखा सिल्वर वर्क्स के रामगोपाल चांडक और सुनील राहड़ ने बताया- प्रतिदिन 8 मजदूरों ने काम करके इसे एक महीने में नोखा में ही तैयार किया। दानदाता का नाम गुप्त रखा गया है। इस प्रकार का विशेष रथ बाबा श्याम की सवारी के लिए बनाया गया है, जो उनके भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। रथ को नोखा से 7 मार्च को रवाना किया गया था, जो 8 मार्च को खाटू श्याम पहुंच चुका है।

जीप की बॉडी पर तैयार किया नया रथ
सीकर के खाटू श्याम मंदिर में श्याम धणी सरकार इस बार एकादशी को चांदी से तैयार हुए रथ पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। रथ को धक्का नहीं लगाना पड़े इसके लिए जीप की बॉडी पर इसे तैयार किया गया है। दरअसल, पिछले मेले के दौरान रथ के पहिए निकलने से समस्या आ रही थी। रथ भी काफी पुराना हो गया था।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा