स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े 3 को कुचला, 2 मौत

स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े 3 को कुचला, 2 मौत
बाड़मेर। सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक, उसके चाचा और बहन के ससुर को काले रंग की स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। बेकाबू SUV इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर लगते ही तीनों उछलकर पास के खेत में जा गिरे, बाइक बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे जाकर रुक गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण तीनों को बचाने दौड़े तो स्कॉर्पियो सवार मौके का फायदा उठा कर SUV छोड़ भाग निकला। हादसे में युवक और उसकी बहन के ससुर की मौत हो गई, जबकि चाचा का इलाज जारी है। मामला बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना इलाके के बांटा-गुड़ामालानी रोड दोपहर 2:30 बजे की है।गुड़ामालानी सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया- घटना में भंवरलाल (33) निवासी पलियाली, उसके चाचा देवाराम और उसके छोटी बहन के ससुर ईशराम (55) पुत्र रूडाराम निवासी रामपुरा तहसील चितलवाना जिला जालोर को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। इसमें भंवरलाल और ईशराम की मौत हो गई। जबकि देवाराम का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट भंवरलाल के भाई हंसाराम ने दी है। इसमें बताया- मेरा भाई भंवरलाल (33) छोटी बहन के ससुर ईशराम (55) को गुड़ामालानी बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में रामदेव जी मंदिर के पास चाचा देवाराम गुड़ामालानी से आ रहे थे। तीनों मंदिर के पास खड़े होकर बात करने लगे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला…

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते Shani Shukra Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली