राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, राजनीति में शोक की लहर

राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, राजनीति में शोक की लहर
जयपुर। राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता, गुर्जर समाज के प्रमुख चेहरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह करीब सात बजे निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे और पिछले करीब पांच महीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। भड़ाना का निधन न केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए, बल्कि समूचे राजस्थान के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हेम सिंह भड़ाना पिछले कुछ समय से जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। हाल ही में उन्हें उनके अलवर स्थित निवास पर लाया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर और उनके निर्वाचन क्षेत्र थानागाजी में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उनके आवास ‘वीर सावरकर नगर’ पर तांता लग गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भड़ाना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, “हेम सिंह भड़ाना जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक समर्पित जनसेवक थे। मैंने अस्पताल में उनके इलाज के दौरान उनकी कुशलक्षेम पूछी थी और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।” मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Posts

बीकानेर: अब ये रेल फाटक वाहनों के आवागमन के लिए रहेगा स्थाई रूप से बंद, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: अब ये रेल फाटक वाहनों के आवागमन के लिएरहेगा स्थाई रूप से बंद, पढ़ें ये खबर बीकानेर। रतनगढ़-बीकानेर रेल खंड पर रेलवे प्रशासन ने गाढ़वाला के समीप स्थित समपार…

भाजपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, 50 लाख की रंगदारी मांगी; 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, 50 लाख की रंगदारी मांगी; 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज अलवर। बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत सिंह के पुत्र मोहित यादव…

You Missed

बीकानेर: अब ये रेल फाटक वाहनों के आवागमन के लिए रहेगा स्थाई रूप से बंद, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: अब ये रेल फाटक वाहनों के आवागमन के लिए रहेगा स्थाई रूप से बंद, पढ़ें ये खबर

भाजपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, 50 लाख की रंगदारी मांगी; 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, 50 लाख की रंगदारी मांगी; 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत, दीवार-गाड़ी के बीच फंसी युवती

कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत, दीवार-गाड़ी के बीच फंसी युवती

बीकानेर: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, एक की मौत, एक घायल

बीकानेर: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, एक की मौत, एक घायल

बीकानेर : करंट की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हुई मौत

बीकानेर : करंट की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हुई मौत

क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?

क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?