टक्कर से उछलकर 25 फीट दूर गिरा युवक, तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी

टक्कर से उछलकर 25 फीट दूर गिरा युवक, तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के पास खड़ा व्यक्ति उछलकर करीब 25 फीट दूर जा गिरा। उसके रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। वहीं दोनों कार में बैठे 3 लोगों को हल्की चोटें आई है। हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे खड़ी कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा 26 जुलाई को एनईबी थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है। ASI इश मोहम्मद ने बताया- 200 फीट रोड पर 26 जुलाई की रात करीब पौने बारह बजे अशोक लीलैंड के प्लांट के सामने महाकाल होटल के पास एक कार खड़ी थी। कार में अंबेडकर नगर निवासी विवेक मीणा (36) और तुलेड़ा निवासी आर्यन यादव (27) बैठे हुए थे।

कार के बाहर होटल महाकाल के मालिक हरि किशन यादव (40) खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में फोर्ड इको स्पोर्ट गाड़ी आई। उस गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और उसने खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खड़ी कार घूम गई और उसके पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के बगल में खड़ा होटल मालिक उछलकर करीब 25 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए और होटल मालिक को संभाला। होटल मालिक के रीढ़ की हड्डी में चोट लगी। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कार में बैठे दोनों युवकों को मामूली चोटें आई है। मामला अलवर का है।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी