बस-बाइक की भीषण टक्कर, पेपर देने जा रही भांजी और मामा की दर्दनाक मौत

बस-बाइक की भीषण टक्कर, पेपर देने जा रही भांजी और मामा की दर्दनाक मौत

झुंझुनूं के खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। भांजी खेतड़ी कॉलेज में एग्जाम देने के लिए अपने मामा के साथ आ रही थी। थानाधिकारी कैलाश चंद ने जानकारी दी कि मृतका की पहचान मुनेश (18) पुत्री मुलचंद निवासी देवनगर बाडलवास और उसके मामा संजू (35) पुत्र बंसीलाल निवासी रूपसराय, नांगल चौधरी के रूप में हुई है। दोनों बाइक पर सवार होकर खेतड़ी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कोलिहान नगर बस स्टैंड के पास पहुंचे सामने से आ रही स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस के पायलट अजीत सिंह निर्वाण और ईएमटी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल मुनेश को प्राथमिक उपचार के बाद नीमकाथाना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास