बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में सास-बहू और एक मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा परिवार को मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे गंगापुर सिटी-जयपुर हाईवे पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच हुआ। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गंगापुर सिटी सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्यारे लाल ने बताया- गंगापुर सिटी काजी कॉलोनी निवासी साजिद (25) पुत्र फखरुद्दीन अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसकी बाइक पर साजिद के साथ पत्नी नरगिस (22), बेटा अलमीर (1) और मां बानो (60) सवार थीं। शहर से थोड़ी दूर निकलते ही गंगापुर सिटी-जयपुर हाईवे पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच दोपहर करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उनकी सास बानो बानो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा