बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों के बीच बीकानेर साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।
बीकानेर पुलिस ने मध्यप्रदेश से इस ठग को गिगरफ्तार किया है। जिसके खातों के खिलाफ तीन दर्जन शिकायतें दर्ज है और अब तक ठगी के लाखों रूपए खातों में प्राप्त किए जा चुके है। बीकानेर साइबर पुलिस ने फर्जी फर्मों के नाम पर कॉरपोरेट (करंट) बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पिपरिया (जिला नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश) के निवासी दाऊद खान पुत्र असलम खान शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने संगठित गिरोह के साथ मिलकर फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप बनाता था। इसके बाद आम लोगों को फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स डाउनलोड करवाकर शेयर बाजार और राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड जैसे लुभावने आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। एसएचओ शालिनी बजाज, इंस्पेक्टर विजेंद्र शिला की देखरेख में कार्रवाई में एएसआई ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल सुभाष और कॉन्स्टेबल महेंद्र की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी ने अपने बैंक खाते में साइबर ठगी के कुल 23,90,000 रुपये प्राप्त किए थे। एनसीआरपी पोर्टल के विश्लेषण से पता चला कि दाऊद खान के खातों के खिलाफ देशभर से 36 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं। अब तक की जांच में इन खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर