एलपीजी की अवैध रिफिलिंग के खिलाफ बीकानेर शहर व नोखा में हुई कार्यवाही

एलपीजी की अवैध रिफिलिंग के खिलाफ बीकानेर शहर व नोखा में हुई कार्यवाही
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान के तहत सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्र में चौखूंटी पुल के नीचे क्षेत्र में तथा नोखा में कार्रवाई की गई।
जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि घरेलू सिलेंडर के अवैधानिक दुरूपयोग की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव द्वारा चौखूंटी पुल के नीचे सर्विस रोड पर घनश्याम की उचित मूल्य दुकान के पास बंगला नगर निवासी धर्मपाल पुत्र नैनपाल ओझा को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया।
इस पर उसके विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर बीपीसीएल कंपनी के तीन घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। उन्होंने बताया कि जब्त की गई समस्त सामग्री को जोइया गैस ऐजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर पाबंद किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रसद विभाग की टीम द्वारा नोखा स्थित जोधपुर शाही मिष्ठान भण्डार तथा अन्य कारखानों पर कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया