शिक्षा निदेशालय का बड़ा फैसला, पढ़ें ये खबर

शिक्षा निदेशालय का बड़ा फैसला, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। प्रदेशभर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को फिलहाल प्रिंसिपल नहीं मिल पाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश को वापस लेते हुए इस प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। अब इसी महीने में नई तारीख जारी हो सकती है। दरअसल, राज्यभर में प्रिंसिपल काउंसलिंग के लिए तैयारी चल रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि नई स्कूलों में बोर्ड एग्जाम से पहले ही प्रिंसिपल पहुंच जाएंगे। शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया था। एक दिन पहले ही सिनियोरिटी की स्थायी लिस्ट भी जारी कर दी। लेकिन अचानक इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। निदेशालय से जारी आदेश में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से ऑनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कुछ दिन बाद ही नया कार्यक्रम जारी होगा।

शिक्षा निदेशालय ने काउंसिलिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन जयपुर से ही काउंसिलिंग स्थगित करने के आदेश आ गए। जिसके बाद इसे टाल दिया गया। दरअसल, राज्य के चार हजार से ज्यादा स्कूलों को प्रिंसिपल इस काउंसिलिंग के बाद मिलने वाले हैं। काउंसिलिंग के लिए स्कूलों को ऑनलाइन ओपन करना होता है। इसके बाद ही प्रमोटेड टीचर्स उसने में विकल्प भर सकते हैं। माना जा रहा है कि स्कूल ओपन करने के मामले में ही सहमति नहीं बनने के कारण इसे टाल दिया गया।

  • Related Posts

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा…

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर! Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर