बीकानेर: लुटेरों का एक और मददगार गिरफ्तार, कार और 30 लाख की नकदी बरामद

बीकानेर: लुटेरों का एक और मददगार गिरफ्तार, कार और 30 लाख की नकदी बरामद

बीकानेर. बीछवाल थाना इलाके में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से एक करोड़ 43 लाख की लूट के मामले में लुटेरों की मदद करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में उपयोग में ली गई बिना नंबरी कार भी बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार चूरू के रतनगढ़ थाना इलाके के धोधलिया निवासी संदीप सिंह पुत्र रिछपाल सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लूट के 30 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। साथ ही लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबरी कार को बरामद किया गया है। कार को घर के पीछे में छिपाकर रखा गया था। पुलिस लुटरों के मददगार शेरसिंह व संदीप को गिरफ्तार कर अब तक कुल 59 लाख रुपए बरामद कर चुकी है।

दिल्ली या हिमाचल भागने की आशंका

पुलिस के अनुसार, आरोपी चांदसिंह, अंशुल व किशनसिंह के दिल्ली या हिमाचल भागने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी जयपुर तक ट्रेस हुए थे। उसके बाद आरोपियों की लोकेशन नहीं आई, लेकिन मुखबिरों की सूचना के मुताबिक आरोपी दिल्ली या हिमाचल भाग सकते हैं। पुलिस इन दोनों राज्यों की पुलिस से संपर्क में है। आरोपियों का हुलिया उन्हें भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा