बीकानेर की युवती ने व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख रूपए, तीन गिरफ्तार

बीकानेर की युवती ने व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख रूपए, तीन गिरफ्तार

नागौर पुलिस ने एक सनसनीखेज हनीट्रैप मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हैदराबाद में मिठाई का कारोबार करने वाले व्यापारी को नशे की हालत में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 50 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। हैदराबाद में मिठाई का कारोबार करने वाले व्यापारी जो मूल रूप से नागौर का निवासी है, करीब दो महीने पहले अपने गृहनगर आया था। उसका रिश्तेदार हरेंद्र कुमार उसे शहर घुमाने के बहाने अपने दोस्त महेंद्र भाटी के किराए के कमरे पर ले गया। वहां व्यापारी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ दिन बाद महेंद्र और बीकानेर निवासी युवती ने व्यापारी को वीडियो कॉल कर उसका अश्लील वीडियो दिखाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। सामाजिक बदनामी के डर से व्यापारी ने आरोपियों को अलग-अलग मौकों पर 4 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप के जरिए 50 लाख रुपये की और मांग शुरू कर दी। आखिरकार व्यापारी ने साहस दिखाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता