बीकानेर: इस वजह से उतरा ही नहीं विमान, आपात स्थिति में कुछ यात्रियों को भिजवाया टैक्सी से

बीकानेर: इस वजह से उतरा ही नहीं विमान, आपात स्थिति में कुछ यात्रियों को भिजवाया टैक्सी से

बीकनेर। मौसम खराब होने से बीकानेर वाया जयपुर-दिल्ली हवाई जहाज नाल तक आकर वापस चला गया और फ्लाइट कैंसिल हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली से वाया जयपुर-बीकानेर लाइट बीकानेर सिविल एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन मौसम की खराबी के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हुई। लिहाजा, पायलट विमान को जयपुर ले गया और वहां हवाई जहाज उतर गया। वहां मौसम ठीक होने पर वापस बीकानेर के लिए उड़ा, लेकिन बीच रास्ते में मौसम फिर खराब हो गया, तो हवाई जहाज को पायलट वापस दिल्ली ले गया और वहां सफलता पूर्वक उतरने पर बीकानेर दिल्ली फ्लाइट को शुक्रवार को रद कर दिया गया। इस दौरान नाल एयरपोर्ट में बैठे कुछ यात्रियों को अगले दिन की टिकट दी गई, जो आपात स्थिति में जाना चाहते थे, उनको अथॉरिटी ने नियमानुसार टैक्सी करवा कर पहुंचाया। मौसम की खराबी के कारण नाल एयरपोर्ट पर यह पहली बार हुआ है कि दो बार हवाई जहाज आकर वापस चला गया। बताया जाता है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हवाई जहाज को ज्यादा वक्त तक हवा में नहीं रख सकते थे। साथ ही उसमें ईंधन भी एक निश्चित मात्रा में होता है। लिहाजा, यह फैसला लिया गया।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी