बीकानेर: 50 लाख की ठगी के मामले में आया नया मोड़, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर: 50 लाख की ठगी के मामले में आया नया मोड़, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। तंत्र-मंत्र विधि से रुपए दुगुना करने के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। पिछले दो दिनों से पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश में जुटी है। उस पर रुपए लेकर भागने का आरोप भी है। लेकिन पुलिस ने रविवार सुबह मृतक गफार खां के पुत्र से कड़ी पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर 40 लाख रुपए मृतक की गाड़ी से ही बरामद हो गए।

इसके बाद पुलिस ने जांच को दूसरी तरफ मोड़ा और एक दर्जन लोगों से पूछताछ की। इसमें एक और बड़ी सफलता मिली तथा शेष 10 लाख रुपए भी बरामद हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हुए घटनाक्रम व ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर लगातार सक्रिय है। फरार तांत्रिक का पीछा किया जा रहा था। पुलिस ने तांत्रिक के सहयोगी रामस्वरूप व मनोज वर्मा से पूछताछ की तो पता चला कि तांत्रिक व उनके सहयोगी रुपए लेकर नहीं गए। तब पुलिस को मृतक गफार के परिवार पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक गफार के पुत्र सलमान तथा परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। रविवार को सलमान पर पुलिस को शक हुआ तो मृतक की गाड़ी की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में 40 लाख रुपए एक कट्टे में रखे मिले। बाद में परिवार के अन्य लोगों से गहनता से पूछताछ कर 10 लाख रुपए बरामद करने की पुलिस ने पुष्टि की।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा