बीकानेर: अब वसूली के लिए निगम के दल घरों और दुकानों पर देंगे दस्तक, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर: अब वसूली के लिए निगम के दल घरों और दुकानों पर देंगे दस्तक, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। नगर निगम ने दस करोड़ रुपए से अधिक बकाया नगरीय विकास कर की वसूली करने की तैयारी कर ली है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब महज दो महीने का समय बचा है। नगरीय कर जमा कराने पर बड़ी छूट की घोषणा भी निगम कर चुका है। इसके बाद भी कर जमा नहीं कराने वाले भवन मालिकों से वसूली के लिए उनके द्वार पर जाकर दस्तक देने का प्लान तैयार किया है। निगम ने पांच वसूली दलों का गठन किया है। इनमें शामिल निगम कर्मचारी संबंधित दुकान, प्रतिष्ठान और मकान पर पहुंचकर बकाया यूडी टैक्स के लिए तकादा करेंगे। यह दल ट्रेड लाइसेंस और विवाह स्थल पंजीयन की भी जांच कर पंजीयन करवाना सुनिश्चित करेंगे। निगम आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। यूडी टैक्स की वसूली के लिए निगम आयुक्त मयंक मनीष ने गठित किए दलों में तीन-तीन कर्मचारी लगाए है। इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, कनिष्ठ सहायक को दलों में शामिल किए गए है।

अब तक 1.20 करोड़ ही कर पाए वसूल
चालू वित्तीय वर्ष के दस माह में निगम ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए नगरीय विकास कर के रूप में राजस्व जुटाया है। वसूली का सालाना लक्ष्य 10 करोड़ रुपए हैं। आगामी वित्तीय वर्ष का बजट भी निगम में तैयार किया जाना है। ऐसे में पिछले वित्तीय घाटे को पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है। निगम यूडी टैक्स वसूली को लेकर संपत्ति मालिकों को वसूली नोटिस भेज रहा है। नोटिस के बाद दल संपत्ति मालिक तक पहुंचेंगे और बकाया वसूली का प्रयास करेंगे। इसके बाद संपत्तियों को सीज करने की कार्यवाही कर सकते है।

Related Posts

कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था चिड़ावा। ‘बैंक का लोन नहीं चुका पा रहा हूं, बैंक वालों ने प्रेशर कर…

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत बीकानेर। रेगिस्तान के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बीती रात…

You Missed

कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए