बीकानेर: ग्राहकों को देते थे एक, दूसरी सिम पहुंचती थी दिल्ली, ऐसे चलता था फर्जीवाड़ा

बीकानेर: ग्राहकों को देते थे एक, दूसरी सिम पहुंचती थी दिल्ली, ऐसे चलता था फर्जीवाड़ा

बीकानेर। शहर में सिम विक्रेताओं की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। आरोप है कि ये लोग ग्राहकों को धोखे में रख कर एक ही पहचान पर दो-दो सिम कार्ड जारी करते थे। एक सिम ग्राहक को दी जाती, जबकि दूसरी दिल्ली पहुंचती और संदिग्ध गतिविधियों में इस्तेमाल होती थी। एएसपी शहर सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि मुयालय से सूचना मिली थी कि बीकानेर में सिम विक्रेता धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस पर बनी विशेष टीम ने नापासर निवासी सुनील मेघवाल को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह सिम हाल पता दिल्ली निवासी संदीप पुत्र राममनोरथ को देता है। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाकर संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। अगस्त 2024 से फरवरी 2025 तक सुनील ने करीब 74 सिम कार्ड धोखाधड़ी से हासिल कर संदीप को उपलब्ध कराए। ग्राहकों की केवाईसी के नाम पर दो सिम जारी होतीं। एक ग्राहक को, दूसरी खुद रख कर संदीप तक पहुंचाई जाती। कई मामलों में जब ग्राहक की पहली सिम चालू नहीं होती, तो उसे दूसरी सिम दी जाती, जबकि पहली सिम आरोपी अपने पास रख लेते। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदीप इन सिमों का इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों में करता था। दस सिम जिन लोगों तक पहुंचीं, उनमें से कई ने शिकायतें भी दर्ज कराई। नापासर थाने में तैनात सिपाही विजयपाल जाट की रिपोर्ट पर पीओएस सिम विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन सिमों का उपयोग किन साइबर अपराधों में हुआ।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में…

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए बीकानेर। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ा बाजार मावा पट्टी स्थित घर में घुसकर वृद्वा पर हमला…

    You Missed

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल