नाबालिग से रेप का दरिंदा गिरफ्तार, लोकेशन से बीकानेर पुलिस ने पकड़ा

नाबालिग से रेप का दरिंदा गिरफ्तार, लोकेशन से बीकानेर पुलिस ने पकड़ा

बीकानेर। रेप के मामले में 2 साल से फरार आरोपी को बीकानेर पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था, जिसे मंगलवार को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार- पीड़िता ने 28 अक्टूबर 2023 को नयाशहर थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 27 अक्टूबर को स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। मामला गंभीर मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा और बीकानेर एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर पुराने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। एएसपी शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। लगातार तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद 30 दिसंबर को जयपुर क्षेत्र में एक डाई फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे आरोपी धनेश सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नागौर जिले के जसनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

  • Related Posts

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान बीकानेर। नहरबंदी के दौरान शहर को बीते 4 सालों की तरह इस साल भी पानी की बूंद-बूंद…

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर Kendra Drishti Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के आपसी संबंध को बहुत महत्वपूर्ण माना…

    You Missed

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग