बीकानेर: अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

बीकानेर: अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

जसरासर। नोखा क्षेत्र के जसरासर थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांडवा के गिरवरसर गांव निवासी भंवरलाल नायक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र रेवत राम नायक अपने भतीजे सेठा राम के साथ कुचोर अगुणी बस स्टैंड से बाइक पर सवार होकर सिंथल गांव से गिरवरसर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक असंतुलित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेवत राम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा