हाईवे पर बिखरे शव के टुकड़े, शादी में समारोह से लौटते वक्त गाड़ी ने मारी टक्कर, गाड़ियां ऊपर से गुजरती रही

हाईवे पर बिखरे शव के टुकड़े, शादी में समारोह से लौटते वक्त गाड़ी ने मारी टक्कर, गाड़ियां ऊपर से गुजरती रही

भरतपुर में हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कई गाड़ियां युवक के ऊपर से गुजरी, जिससे उसके शव के टुकड़े हाईवे पर बिखर गए। हादसा सोमवार को सेवर थाना इलाके के पंछी के नगला के पास बने फ्लाईओवर पर हुआ। मृतक मुकेश शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। सेवर थाने के ASI अबधेश कुमार ने बताया कि कल सूचना मिली थी कि एक शव पंछी का नगला के पास स्थित ओवरब्रिज पर पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो, शव की शिनाख्त मुकेश निवासी मलाह गांव के रूप में हुई। मुकेश के परिजनों ने बताया कि वह एक शादी में गए थे। जहां से वह खाना खाकर आ रहे थे। रात में ओवरब्रिज क्रॉस करते समय उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मुकेश वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसके ऊपर से कई वाहन एक बाद एक निकलते रहे। इससे मुकेश के शव के टुकड़े ओवरब्रिज पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और, गाड़ी को ओवरब्रिज पर शव के सामने खड़ा किया जिससे वाहन शव के ऊपर से नहीं निकल सकें। शव को देर रात ही आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। आज शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा