आरएसी कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान मौत, पॉलिटेक्निक कॉलेज में थे तैनात

आरएसी कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान मौत, पॉलिटेक्निक कॉलेज में थे तैनात

चूरू के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैनात आरएसी कॉन्स्टेबल राजकुमार नैण की बुधवार रात को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिरसली निवासी राजकुमार रात करीब तीन बजे ड्यूटी पर थे, जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

गार्ड इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह ने तुरंत परिवार को सूचना दी और राजकुमार को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच की और प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

राजकुमार 2003 से आरएसी की ई कंपनी में सेवारत थे। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी वर्तमान में बीएससी नर्सिंग कर रही है, जबकि बेटा सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटा है। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया