बीकानेर: पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही, फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा

बीकानेर: पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही, फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा
बीकानेर। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के आते ही पूरे जिले में थानाधिकारी अलर्ट मोड पर आ गये है। प्रत्येक थानाधिकारी अपने अपने इलाकों में कार्यवाही कर रही है। बीकानेर कोटगेट पुलिस लगातार स्पा सेंटरों पर कार्यवाही कर रही है तो शुक्रवार को जिले के नोखा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर दो युवतियों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई।जानकारी के अनुसार, सीओ जरनैल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नागौर रोड स्थित डीप लग्जरी स्पा सेंटर पर छापेमारी की। लंबे समय से यहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को दबोच लिया, जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सीओ जरनैल सिंह ने बताया कि बिना वैध पहचान पत्र के होटल और रेस्टोरेंट में ठहराने या प्रवेश देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में एसआई मोहनलाल, एएसआई राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल आनंद, लक्ष्मण, शंकरलाल तथा महिला कांस्टेबल विमला और माया सहित पुलिस टीम शामिल रही।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित बीकानेर में 25 और 26 मई 2026…

    You Missed

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    ब्रेकिंग: महंगे हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने कितनी हुई बढ़ोतरी

    ब्रेकिंग: महंगे हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने कितनी हुई बढ़ोतरी