बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कैम्पर गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सहजरासर गांव की एक कैम्पर बीकानेर की ओर जा रही थी, तभी अचानक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैम्पर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। पुलिस ने टोल प्लाजा टीम की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू किया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।




