क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?

बीकानेर बना क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार का अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र

क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?

(राजस्थानी चिराग के अपराध संवाददाता की खास खबर)

बीकानेर, 26 मार्च। आईपीएल क्रिकेट महासंग्राम क्रिकेट सटेरियों व हवाला कारोबारियों के लिए किसी कुंभ से कम नहीं होता है, इस क्रिकेट महासंग्राम में रोजाना हजारों करोड़ का क्रिकेट सट्टा होता है, जिसका लगभग सारा भुगतान हवाला कारोबारियों के माध्यम से रोजाना इधर-उधर किया जाता है। इस क्रिकेट महासंग्राम में सुविधा अनुसार सट्टेबाजी करने व हजारों करोड़ की काली कमाई को सुरक्षित रूप से आदान-प्रदान करने की व्यवस्थाऐं क्रिकेट सटेरियों व हवाला कारोबार से जुड़े लोग पुलिस व आयकर विभाग से मिलीभक्त करके सुनिश्चित करते है। वाकायदा इसके लिये सभी क्रिकेट सटेरियों व हवाला कारोबारी मिलकर उपर के लेवल पर सेटिंग की जिम्मेदारी किसी खास आदमी को सौंपते है, और थाना स्तर पर सब अपने-अपने तरीकों से सेटिंग करते है। इस अवैध कारोबार का बीकानेर अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र माना जाता है, इस बात की प्रमाणिता उपर के निर्देशों के अनुसार वर्ष २०१६ में उस समय के बीकानेर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीपसिंह कपूर द्वारा चलाये गये विशेष धर-पकड़ अभियान में भी हो चुकी है।

भारतीय पुलिस सेवा के डॉ. अमनदीपसिंह कपूर राजस्थान पुलिस के ईमानदार व दबंग अधिकारी माने जाते है, उन्हें उपर से इशारा मिलते ही बीकानेर में राजनैतिक संरक्षण में पनप रहे इन अवैध कारोबार से जुड़े अनेकों लोगों को हवालात में बंद करके गलत कामों के भारी राज उगलवाये थे, और इस बात का भी खुलासा किया था कि क्रिकेट सटेरियों व हवाला कारोबार के सरगनाओं के तार विदेशों से भी जुड़े हुवे है, जो कभी भी देश की सुरक्षा के लिये खतरा हो सकते है।

उस समय के बीकानेर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीपसिंह कपूर की जांच का बढ़ता दायरा देख कर बीकानेर भाजपा के अनेकों नेताओं की मिलीभक्त जब उज्जागर होने लगी तो भाजपा नेताओं के दबाव में उस समय की वसुंधरा सरकार ने तुरंत ही डॉ. अमनदीपसिंह कपूर का बीकानेर से तबादला कर दिया, उसके बाद उस जांच रिपोर्टो का क्या हुवा, वह फाईल कहां गई, किसी को आज तक पता नहीं चला। राजस्थानी चिराग क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार का अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र बने बीकानेर में चल रहे इन अवैध कारोबार से जुड़े लोगों व उनकी देशद्रोही गतिविधियों से संबंधित समाचार अनेकों बार प्रकाशित कर चुका है, मगर लगता है गुप्तचर व सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही या मिलीभगत से गंभीर मामलों को भी दर-किनार कर दिया जाता है।

राजस्थानी चिराग की ताजा खोज खबर के अनुसार क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार का अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र बने बीकानेर की कमान पिछले कुछ समय से नोखा मंडी के जीतू जो कि जे.एम. बुक के नाम से यह अवैध कारोबार कर रहा है, वह संभाल रहा है, जिसके यहां सभी सटेरियों के सौदे उतर रहे है, और समूचे आईपीएल मैचों के सौदे उसने लेने की जिम्मेदारी ली है, मिली जानकारी के अनुसार उसने पूरी गैंग बना रखी है, खुद तो लेन-देन का जयुपर कभी नोखा मंडी रहकर काम देखता है, बाकि काम डूडी नामक व्यक्ति को सौंप रखा है।

कहते है इसने सारे अवैध कार्यो को करने में आधुनिक तकनीकी का सिस्टम यूज कर रहा है, इसकी राजस्थानी चिराग पूरी खोज खबर करके जनता व सरकार की अदालत में रखने का प्रयास करेगा। जीतू जे.एम. बुकी चाहे जितनी आधुनिक तकनीकी अपना लें, मगर यह सभी जानते है कि पुलिस के हाथ लम्बे होते है, अगर वह चाहेगी तो यह अवैध कारोबारी कानून के हाथ से बच नहीं सकता है, और यह पक्की खबर है कि यह अगर पुलिस की पकड़ में आ गया तो बीकानेर में पनप रहे इस अवैध कारोबार से जुड़े समूचे अपराध जगत की जानकारी मिल जायेगी।
-विस्तार से समूची खबर पढऩे के लिये दैनिक राजस्थानी चिराग की 28 मार्च की प्रति आज ही बुक करें।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में…

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए बीकानेर। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ा बाजार मावा पट्टी स्थित घर में घुसकर वृद्वा पर हमला…

    You Missed

    क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?

    क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर