खिलाड़ियों के लिए अनशन पर बैठे दानवीर को जबरन उठाया,तबीयत बिगड़ने पर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया

खिलाड़ियों के लिए अनशन पर बैठे दानवीर को जबरन उठाया,तबीयत बिगड़ने पर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया

बीकानेर। प्रदेश के एकमात्र सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल की बदहाली के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे नेशनल प्लेयर दानवीर सिंह भाटी को पुलिस ने जबरन उठाकर पीबीएम अस्पताल पहुंचा दिया है। जहां ड्रिप चढ़ाने के साथ ही अनशन टूट गया है। अब दानवीर की जगह दूसरे खिलाड़ी को अनशन पर बिठाया जा रहा है।

स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों को महज सौ रुपए की डाइट देने के खिलाफ दानवीर 18 नवम्बर को अनशन पर बैठे थे। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आती जा रही थी। शनिवार सुबह डॉक्टर की टीम ने उनकी जांच की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दानवीर को वहां से हटाना चाहा लेकिन वो नहीं हटे। इस पर जबरन गाड़ी में डालकर पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज शुरू करवाया गया।

राजस्थान बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी का आरोप है कि शिक्षा विभाग की उदासीनता के ख़िलाफ़ पिछले 5 साल से आंदोलन लगातार जारी है , इसमें बीकानेर के जनप्रतिनिधि , वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिक व समाजसेवी व आमजन व खिलाड़ी शामिल हैं। दानवीर की मुख्य मांग डाइट मनी को बढ़ाने की है। वर्तमान में महज सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से डाइट दी जा रही है। खिलाड़ी को हर रोज कम से कम तीन सौ रुपए डाइट चाहिए। ऐसे में भोजन भत्ते में बढ़ोतरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय किया गया है। एक मांग प्रशिक्षकों के रिक्त पद भरने की है। क्रीडा भारती के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह का कहना है कि आंदोलन आगे जारी रहेगा।

Recent Posts

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट