रेलवे लाइन किनारे दो युवकों के शव मिले, हादसा या साजिश जांच में जुटी पुलिस

रेलवे लाइन किनारे दो युवकों के शव मिले, हादसा या साजिश जांच में जुटी पुलिस

रेलवे अंडरपास के नजदीक रेल लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव मिले हैं। शवों की पहचान गुढ़ा मोड़ निवासी इलियास व बाकरा रोड निवासी सद्दाम के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से गिरने का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य कोणों से भी जांच कर रही है।

थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि सुबह सवा सात बजे जानकारी मिली कि पूरा की ढाणी में रेलवे अंडरपास के नजदीक रेल लाइन के किनारे दो युवकों के शव पड़े हैं। इस पर घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। सीओ सिटी वीरेंद्र शर्मा, एफएसएल और एमओवी टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बीडीके अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कर परिजन को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में दोनों के परिजन ने सदर थाने में मर्ग दर्ज कराई है।
ट्रेन या टिकट का नहीं चला सुराग
दोनों युवक किस ट्रेन से आ रहे थे या जा रहे थे। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। न तो रेलवे प्रशासन के पास इसकी जानकारी है और ना ही मृतकों के पास से ऐसा कोई टिकट या दस्तावेज मिला है, जिससे यह साफ हो सके कि वे किस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच भी की जा रही है। मामला झुंझनु का है।

  • Related Posts

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी बारात जा रही कार पलटने से दूल्हे के बड़े भाई सुरेश कुमार जाट…

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया…

    You Missed

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत