भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

पाली में छोटे भाई के मकान के मुहूर्त से पहले भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया। वे नाचते-नाचते नीचे बैठ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई के गोरेगांव से आए थे। मामला पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के कानेलाव गांव की देर रात 12:30 बजे की है। आज पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पाली जिले के खौड चौकी प्रभारी समुंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- मिश्रीलाल (45) पुत्र नारायणलाल सीरवी निवासी कानेलाव हाल गोरेगांव (मुंबई) की मौत हो गई है। वे अपने छोटे भाई रूपाराम के मकान के मुहूर्त में 22 मार्च की दोपहर को कनेलाव आए थे। 22 मार्च को भजन संध्या और आज 23 मार्च मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था।

  • Related Posts

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा बीकानेर में महिला और युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसे, चप्पल और सरिए से जमकर पीटा। बदमाश…

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप जयपुर। राजधानी के गलता गेट इलाके में रविवार रात जैन नसिया के पास स्थित पार्किंग में तैनात एक…

    You Missed

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

    पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

    सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

    बीकानेर: अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई