पिकनिक मनाने गया परिवार… हो गया हादसा, इंद्रा कॉलोनी निवासी दो बच्चों व मां की मौत

पिकनिक मनाने गया परिवार… हो गया हादसा, इंद्रा कॉलोनी निवासी दो बच्चों व मां की मौत

इंद्रा कॉलोनी के एक परिवार के 2 बच्चे माहीडेम में डूबने लगे तो मां ने छलांग लगा दी। इस हादसे में मां सहित तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी के साथ ही परिवार का एक अन्य बच्चा शामिल है। परिवार के कई लोग सोमवार सुबह माहीडेम क्षेत्र में रेस्ट हाउस के पीछे पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान कुछ लोग नहाने के लिए उतर गए और यह हादसा हो गया। मामला बांसवाड़ा का है। माहीडेम थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि मृतकों में 9 वर्षीय अफसाना पुत्री शाहरुख लखारा, 28 वर्षीय मरजीना पत्नी शाहरुख लखारा और 8 वर्षीय अल्फेज पुत्र इमरान की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के बाद शव सौंप दिए।

दोनों की मां कूदीं, एक बची एक डूबी
पुलिस के अनुसार मरजीना अपने मायके भूंगड़ा आई थी। वहां से अपनी परिचित फरीना पत्नी इमरान को साथ लिया। इसके बाद माहीडेम पहुंचे। यहां से भाई परवेज को साथ लिया। तीनों डेम क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर दोनों बच्चे पानी में चले गए। बच्चे डूबने लगे तो दोनों मां पानी में उतर गई। वे दोनों भी डूबने लगीं। इस दौरान गोताखोरों ने फरीन को बचा लाए।

  • Related Posts

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट बीकानेर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों और कारोबारी वर्ग के लिए बड़ी राहत भरी…

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर बीकानेर। राजस्थान शिक्षा विभाग में संविदा पर कार्यरत सहायक अध्यापक अब नौकरी के साथ उच्च अध्ययन…

    You Missed

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित

    बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे