बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जैन ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और महिला काफी दूर तक जा गिरी थी। सिर पर गंभीर चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी। आमने सामने टक्कर हुई जिससे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। महिला को अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की इमर्जेंसी से मोर्चरी में भिजवाया है। मृतका की पहचान सविता महावर पत्नी मनोज महावर के रूप में हुई है, जो जयपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में रहती थी। जयपुर रोड स्थित एक कॉलोनी से ही वो अपने काम से जा रही थी और रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते Shani Shukra Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में…

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के शक में जयपुर-जोधपुर बाइपास के एक…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली