मरीज से कहासुनी के बाद डॉक्टर को आया हार्टअटैक, मौत, नाराज स्टॉफ ने दिया धरना

मरीज से कहासुनी के बाद डॉक्टर को आया हार्टअटैक, मौत, नाराज स्टॉफ ने दिया धरना

टोंक जिला अस्पताल के चिकित्सक की शनिवार को एक मरीज से कहासुनी के बाद तबीयत बिगड़ गई और हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। इससे नाराज चिकित्साधिकारियों व चिकित्साकर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसके चलते चिकित्सालय में चार घंटे चिकित्सा सेवा बंद रही।मामले के अनुसार डॉक्टर पारितोष संचेती (55 वर्ष) के पास एक मरीज अपने परिजन के साथ मरहम पट्टी करवाने आया था। इस दौरान डॉ. संचेती और मरीज के परिजन में कहासुनी हो गई। स्टाफ ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। कुछ देर बाद डॉ. पारितोष सचेती की तबीयत खराब हो गई और वे कुर्सी से गिर गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। स्टाफ ने बचाने की काफी कोशिश की लेकिन डॉक्टर की मौत हो गई। यह देख बहस करने वाला मरीज फरार हो गया। हॉस्पिटल स्टाफ ने अज्ञात मरीज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हॉस्पिटल स्टाफ के अनुसार डॉ. पारितोष संचेती मालपुरा उपखंड क्षेत्र के पचेवर के रहने वाले थे। उन्होंने शादी नहीं की थी। अभी मालपुरा हॉस्पिटल में कार्यरत थे।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम