बीकानेर: जिले के इन क्षेत्रों में 48 घंटे रहेगा सूखा दिवस, पढ़े खबर

बीकानेर: जिले के इन क्षेत्रों में 48 घंटे रहेगा सूखा दिवस, पढ़े खबर

बीकानेर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने आदेश जारी कर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों और उनके 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 6 जून, सायं 5 बजे से 8 जून, सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है। जहां पंच और सरपंच के चुनाव हो रहे हैं, वहां मतदान की तारीख 8 जून को मतगणना समाप्त होने तक सूखा दिवस लागू रहेगा। प्रशासन ने इस दौरान शराब की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
किन क्षेत्रों में होंगे उपचुनाव

इन क्षेत्रों में 8 जून को होंगे उपचुनाव
जिले की लूणकरणसर पंचायत समिति में कालू, बडेरन (पंच वार्ड संख्या 1 और 5), हंसेरा, कोलायत पंचायत समिति के माणेका गांव, रावनेरी, चक बंधा नं.1 सांखला बस्ती, चाण्डासर एवं पूगल में भुट्टो का कुआ पंचायत में 8 जून रविवार को उपचुनाव होंगे

प्रभारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सूखा दिवस की पालना सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। यह कदम चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। मतदान 8 जून को सुबह से शुरू होगा, और मतगणना उसी दिन संपन्न होने तक सूखा दिवस प्रभावी रहेगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा