11 अप्रैल को बनेगी बुध-शुक्र की युति, बनेगा द्विदादश राजयोग, इन राशियों को होगा लाभ
Dwidwadash Yog 2026: द्विद्वादश योग वैदिक ज्योतिष का एक विशेष योग होता है, जो दो ग्रहों की विशेष व अद्भुत युति से बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल को बुध-शुक्र की विशेष युति से द्विदादश योग बनेगा. दरअसल, 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और उस समय शुक्र भी मेष राशि में विराजमान होंगे. मतलब कि बुध मीन राशि के दूसरे भाव में और शुक्र मेष राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे, इसी अवस्था से शुक्र बुध के बीच द्विदादश राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष के अनुसार, इस योग का असर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय लाभ देने वाला रह सकता है. बुध की स्थिति आपके लाभ स्थान में होने से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. आपकी आय में इजाफा होने के संकेत हैं. पुराना फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. शुक्र की कृपा से जीवन में सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग नए अवसर लेकर आ सकता है. आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी, जिससे कला या क्रिएटिव फील्ड में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी. कुछ लोगों को अच्छा धन लाभ भी मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कामकाज में आपको नए अनुभव मिलेंगे. आपके काम की तारीफ भी हो सकती है. शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की संभावना है. परिवार में माहौल बेहतर रहेगा. आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे.




