पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

सवाई माधोपुर। जिले के मलारना डूंगर कस्बे में शुक्रवार को पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी हंसराज रैगर उर्फ टेम्पू घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया, जबकि उसका एक साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर लूट का आरोपी है। थानाधिकारी राजेश ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर घायल हंसराज रैगर निवासी बाटोदा साथियों के साथ निवाई क्षेत्र में एक अनाज व्यापारी को लूटने की साजिश रच रहे थे। इसी बीच जयपुर के प्रतापनगर थाना की स्पेशल टीम को उसकी लोकेशन मिली और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टेम्पू ने लगातार तीन राउंड गोलियां चलाईं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पहले उसके पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बावजूद उसने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने एक और गोली चलाई, जो उसकी पीठ के नीचे लगी। इस कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो पैर में तथा दो गोली पीठ पर लगी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत