बीकानेर संभाग: इतने लाख के नकली नोट बरामद, लोगों को रुपए दोगुना करने का देते थे झांसा

बीकानेर संभाग: इतने लाख के नकली नोट बरामद, लोगों को रुपए दोगुना करने का देते थे झांसा

हनुमानगढ़। जंक्शन सिटी पुलिस ने नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 लाख 75 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी भोले भाले लोगों को नोट दोगुना करने का झांसा देकर असली नोटों के बदले नकली नोट देकर फरार हो जाते थे। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों का रिमांड मंजूर करवा कर पूछताछ में जुटी हुई है। एसीपी अरशद अली ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि हनुमानगढ़ में एक ठगी का गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को नोट दुगना करने का झांसा देकर ठगी करता है। इस सूचना पर एसपी ने जिला विशेष टीम के माध्यम से गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए। पुलिस टीम ने लगातार सूचनाओं का संकलन कर गुरजंट सिंह उर्फ बिटटू और लखवीर सिंह उर्फ लखा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 10 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट (चिल्ड्रन बैंक) और 2200 रुपए की असली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में मामला दर्ज कर लिया गया है। विशेष रूप से यह भी पता चला है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम