ट्रोमा सेंटर आईसीयू में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार , 6 लोगों की मौत

ट्रोमा सेंटर आईसीयू में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार , 6 लोगों की मौत

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के सेकंड फ्लोर पर रविवार देर रात 11.20 बजे आइसीयू में आग लग गई। आग अतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में 6 गंभीर मरीजों की मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती कुछ मरीजों ने बताया कि धुआं उठते ही काफी देर पहले इसकी सूचना आईसीयू में मौजूद स्टॉफ और वार्ड ब्वॉय को दी थी। परिजन शेरू और ओमप्रकाश ने बताया कि धुआं होते ही स्टाफ वहां से गायब हो। डेढ़ घंटे बाद मरीजों को बाहर निकाल पाए।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आधा दर्जन दमकलों ने रात करीब 1 बजे आग पर काबू पाया। एकाएक आग अस्पताल के काफी हिस्से में फैल गई। तेज लपटें देख हर कोई दहशत में आ गया। वहीं, धुआं फैलने से मरीज, परिजन व अस्पतालकर्मियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया और चीख-पुकार मच गई।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि आग भीषण थी और जलने व दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने परिजन की मदद से कई मरीजों को बड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल के बाहर सड़क पर ही मरीजों के बेड लगाए गए। मरीजों की आंखों में बीमारी से ज्यादा आग का खौफ नजर आया। यह ट्रॉमा सेंटर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर है।

  • Related Posts

    आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

    आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिंव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी के दामों में कंज्यूमर पैक…

    11 अप्रैल को मंगल-बुध की युति से बदलेंगे हालात, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

    11 अप्रैल को मंगल-बुध की युति से बदलेंगे हालात, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा Mangal Budh Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, जब मंगल और बुध एक ही राशि में…

    You Missed

    आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

    आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

    11 अप्रैल को मंगल-बुध की युति से बदलेंगे हालात, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

    11 अप्रैल को मंगल-बुध की युति से बदलेंगे हालात, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

    होटलों में चल रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर, रसद विभाग ने छापा मारकर जब्त किए

    होटलों में चल रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर, रसद विभाग ने छापा मारकर जब्त किए

    बीकानेर : पुलिस ने दबिश देकर डोडा-एमडी के साथ युवक को पकड़ा

    बीकानेर : पुलिस ने दबिश देकर डोडा-एमडी के साथ युवक को पकड़ा

    बीकानेर : इस रोड़ पर दर्दनाक हादसा, कार और बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत

    बीकानेर : इस रोड़ पर दर्दनाक हादसा, कार और बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत

    बीकानेर: अचानक बिगड़ी इलेक्ट्रीशियन की तबीयत, हुई मौत

    बीकानेर: अचानक बिगड़ी इलेक्ट्रीशियन की तबीयत, हुई मौत