बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

बीकानेर में भारतमाला सड़क पर बूंगड़ी से पांचू की ओर जा रही एक ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना में ईको सवार 4 युवकों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए चारों युवक जोधपुर जिले के मथानिया के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे सभी बुधवार रात ईको गाड़ी में सवार होकर देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। यह दुर्घटना रात करीब 2:15 बजे हुई। पांचू पेट्रोलिंग टीम के संचालक दानाराम मायला ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे हादसे की सूचना मिलते ही पांचू और बूंगड़ी की पेट्रोलिंग टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मथानिया निवासी चेतनराम बंजारा, मुकेश चौकीदार, बुधाराम मेघवाल और राकेश मेघवाल को गाड़ी से बाहर निकाला। चेतनराम, मुकेश और बुधाराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। चौथे युवक राकेश मेघवाल की हालत अत्यंत गंभीर थी, जिसे एंबुलेंस की सहायता से तत्काल पांचू सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पांचू थाने के एएसआई गंगाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भारतमाला सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। गुरुवार सुबह एडिशनल एसपी बनवारीलाल मीणा, पांचू थानाधिकारी राजीव रॉयल और एएसआई गंगाराम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट उदयपुर में 2 बदमाशों ने मंदिर से लौट रही बिजनेसमैन की मां से सोने चेन…

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सचिवालय…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज