बीकानेर में एसबीआई गोल्ड-लोन में सोने का वजन बढ़ाकर धोखाधड़ी

बीकानेर में एसबीआई गोल्ड-लोन में सोने का वजन बढ़ाकर धोखाधड़ी न

बीकानेर में एसबीआई गोगागेट ब्रांच में गोल्ड लोन के दौरान सोने के वजन को बढ़ाचढ़ा कर बताने का मामला सामने आया है। बैंक ने 119 ग्राम सोना रखकर 3.75 लाख रुपये का लोन दिया था, लेकिन जांच में सोने का शुद्ध वजन सिर्फ 31 ग्राम पाया गया। इस मामले में बैंक की रिपोर्ट पर कोटगेट थाने में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोगागेट ब्रांच के मैनेजर प्रमोद कुमार ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट में बताया गया कि पिंकी सोनी और ओमप्रकाश सोनी ने बैंक से 3 लाख 75 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। इसके बदले बैंक में 119 ग्राम सोना जमा कराया गया। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार पिंकी सोनी के गोल्ड लोन का असेसमेंट ओमप्रकाश सोनी ने किया था। जांच में सामने आया कि जिस सोने को 119 ग्राम बताया गया, उसका शुद्ध वजन सिर्फ 31 ग्राम था। असेसमेंट रिपोर्ट में सोने की कीमत 5 लाख 10 हजार 899 रुपये दिखाई गई थी, जबकि वास्तविक कीमत इससे काफी कम निकली। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने जेलवेल टंकी क्षेत्र निवासी पिंकी सोनी और जे.के. ज्वैलर्स के ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों व असेसमेंट प्रक्रिया की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति बीकानेर। शहर के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार रात एक व्यक्ति के घर के बरामदे में फंदे से…

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से बुधवार को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर…

    You Missed

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी

    सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

    सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान