7 मिनट में 9 लाख के गहने चुराए, गाड़ी का लॉक तोड़कर बैग उठा ले गए बदमाश
जोधपुर में मंदिर में दर्शन के लिए गए एक परिवार की गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने बैग में रखे जेवरात और कपड़े चुरा लिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में आशा गहलोत पत्नी कैलाश गहलोत निवासी नागौर पुराना बस स्टैंड दिल्ली दरवाजा ने बताया कि वह रविवार शाम को कालाबेरी स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के लिए परिवार सहित गए थे। गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करने के बाद दर्शन के लिए मंदिर में चले गए और जब वापस आकर देखा तो गाड़ी का लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने चेक किया तो गाड़ी बैग गायब थे, जिनमें जेवरात भी रखे हुए थे।




