बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए
बीकानेर। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ा बाजार मावा पट्टी स्थित घर में घुसकर वृद्वा पर हमला और उसके गले व हाथों में पहने जेवरात लूटने की वारदात के चर्चित मामले में जांच पूरी कर ली है। खुलासा हुआ है कि आरोपी ने लूट से हासिल जेवरात गलाकर सोना बनाया और उसे बेचकर 7.50 लाख रुपए हासिल किए थे। 27 जनवरी को सायंकाल बाद बड़ा बाजार मावा पट्टी स्थित घर में वृद्धा पुष्पा देवी पर हमला कर उसके गले की लॉकेट वाली सोने की चेन और दोनों हाथों में पहने सोने के कड़े लूट लूट लिए थे। शहर के अंदरुनी परकोटे में सबसे व्यस्ततम बाजार में हुई यह वारदात काफी चर्चित रही थी।

पुलिस ने इस मामले में हमालों की बारी निवासी हाल गोपेश्वर बस्ती में रह रहे मो. आरिफ मोलानी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच पूरी कर ली है जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी ने लूट की वारदात के अगले दिन ही सोनार के पास जाकर जेवरात गलाए और सोना बेचकर उससे 7.50 लाख रुपए हासिल किए थे। इसमें से कुछ राशि एटीएम के जरिये रामपुरिया रोड पर एसबीआई के एटीएम, दाऊजी रोड पर एचडीएफसी बैंक एटीएम और भुजिया बाजार में एसबीआई एटीएम में जमा कराई और एक लाख रुपए रामदेव कटला स्थित अपनी किराये की दुकान में रख लिए। आरोपी आरिफ ने पर्सनल लोन ले रखे थे, ज्यादातर रुपए उसे चुकता करने में लगा दिए। पुलिस ने दुकान से एक लाख रुपए नकद बरामद कर लिए थे। बैंक में जमा ज्यादातर राशि उसने लोन चुकाने और अन्य कार्यों में खर्च कर दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।

  • Related Posts

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास बीकानेर। अवैध हथियार और मादक पदार्थ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस…

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज बीकानेर में अंधड़ चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कलेक्ट्री परिसर में वकील की चलती कार पर…

    You Missed

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा