बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

पहाड़ी-बाड़ी स्टेट हाईवे पर बयाना में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बयाना के ब्रह्मबाद पुल के पास हुए इस हादसे में युवक की पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार करौली स्थित कैलादेवी मंदिर में दर्शन कर अपने गांव वापस लौट रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कुंडल गांव निवासी विवेक कुमार (36) अपनी पत्नी पूनम (30), बेटे कार्तिक (8) और बेटी कृतिका (6) के साथ कैलादेवी मंदिर गए थे। सोमवार को दर्शन के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे बयाना से निकलने के बाद ब्रह्मबाद पुल के पास एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बयाना के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विवेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूनम और दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान बीकानेर। नहरबंदी के दौरान शहर को बीते 4 सालों की तरह इस साल भी पानी की बूंद-बूंद…

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर Kendra Drishti Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के आपसी संबंध को बहुत महत्वपूर्ण माना…

    You Missed

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग