पति का गला दबाया और प्रेमी से बोली- इसे खत्म कर दो… बेवफा बीवी की खौफनाक साजिश का खुलासा

पति का गला दबाया और प्रेमी से बोली- इसे खत्म कर दो… बेवफा बीवी की खौफनाक साजिश का खुलासा

एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डासी। आधी रात को गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई।लेकिन कूलर के शोर और मकान मालिक की सर्तकता की वजह से पति की जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पत्नी गिरफ्तार हो चुकी है, लेकिन प्रेमी फरार है। जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर की आधी रात कर्नाटक के विजयपुरा जिल के इंडी कस्बे में अक्कमहादेवी नगर स्थित किराए के एक घर में बीरप्पा नामक शख्स चैन की नींद सो रहा था।अचानक उसकी नींद टूटी तो उसने खुद को मौत की गिरफ्त में पाया। उसकी छाती पर एक शख्स बैठा था. गला दबा रहा था। उसकी सांसें रोक रहा था।दूसरा शख्स उसके पैरों पर बैठा उसके गुप्तांगों पर लगातार प्रहार कर रहा था. जान लेने की कोशिश कर रहा था। बीरप्पा ने जैसे-तैसे आंखें खोलीं तो देखा कि घर की सारी लाइटें बुझी हुई थीं।अंधेरे में घुटती सांसों और दबते गले के बीच उसने पूरी ताकत से संघर्ष किया। तभी उसका पैर कूलर से टकराया और तेज आवाज गूंजी। इसी शोर ने उसे मौत से खींचकर वापस लाने का काम किया।लेकिन डर यहीं खत्म नहीं हुआ। बीरप्पा ने साफ सुना कि उसकी पत्नी सुनंदा अपने प्रेमी को उकसा रही थी, “इसे खत्म कर दो. छोड़ो मत सिद्दू.”

सुनंदा की बात सुनकर बीरप्पा का खून ठंडा पड़ गया। इसी बीच मकान मालिक मल्लिकार्जुन सुतार और उनकी पत्नी राजेश्वरी शोर सुनकर घर के बाहर पहुंचे. दरवाजा पीटने लगे। बीरप्पा के बच्चे राकेश ने रोते-रोते दरवाजा खोला। तभी सुनंदा दौड़कर बाहर आई और मकान मालिक को अंदर आने से रोकने लगी।उसने उन्हें धक्का देकर भगा दिया।तभी बीरप्पा ने देखा कि उसका गला दबाने वाला शख्स सिद्दप्पा कटानाकेरी था।

यह वही शख्स था, जिसकी उसके पत्नी से अवैध संबंध थे। इसे लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। उसके साथ एक और शख्स था, जिसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। हमलावर भागते हुए धमकी दे गए, “इस बार तो बच गए कमीने, अगली बार जान से मार देंगे.” हमले में बुरी तरह घायल बीरप्पा की गर्दन और गुप्तांग जख्मी हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस