बीकानेर: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, एक की मौत, एक घायल

बीकानेर: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, एक की मौत, एक घायल
बीकानेर। जिले के पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के 5 पीबी गांव में एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिर गयी। जिसके चलते दो लोग दब गए। अचानक छत गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार एक निर्माणाधीन मकान की छत डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में मकान मालिक 50 वर्षीय रफीक खां और 30 वर्षीय मिस्त्री मुकेश आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर घायल हो पीबीएम रैफर किया गया। इस हादसे में मिस्त्री की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है।

  • Related Posts

    कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत, दीवार-गाड़ी के बीच फंसी युवती

    कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत, दीवार-गाड़ी के बीच फंसी युवती जैसलमेर में तेज रफ्तार वैन ने सड़क किनारे चल रही 3 बहनों को टक्कर मार दी। हादसा…

    बीकानेर : करंट की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हुई मौत

    बीकानेर : करंट की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हुई मौत बीकानेर। खेत में कृषि से जुड़ा काम करते समय करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक…

    You Missed

    कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत, दीवार-गाड़ी के बीच फंसी युवती

    कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत, दीवार-गाड़ी के बीच फंसी युवती

    बीकानेर: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, एक की मौत, एक घायल

    बीकानेर: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, एक की मौत, एक घायल

    बीकानेर : करंट की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हुई मौत

    बीकानेर : करंट की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हुई मौत

    क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?

    क्रिकेट व हवाला कारोबार के सरदार जे.एम. बुकी को पकडना होगा पुलिस के लिये चुनौती ?

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए