बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत
महाजन। महाजन थाना क्षेत्र के बडेरण गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। खेत के पास बने जोहड़ से पानी भरने गई पत्नी का पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में जा गिरी। उसे बचाने के लिए पति भी बिना देर किए जोहड़ में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए। कुछ देर बाद दोनों के शव जोहड़ में तैरते मिले। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि बडेरण निवासी राजूराम पुत्र हनुमान मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई सावंतराम पुत्र हनुमान मेघवाल सोमवार सुबह अपनी पत्नी सुलोचना के साथ खेत पर गया था। इस दौरान सुलोचना जोहड़ से पानी लेने गई।

पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। पत्नी को डूबता देख सावंतराम उसे बचाने के लिए तुरंत जोहड़ में उतर गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता