बीकानेर सहित राजस्थान के इन जिलों में अगले 48 घंटे बाद होगी मेघगर्जन के साथ बारिश,चलेगी आंधी

बीकानेर सहित राजस्थान के इन जिलों में अगले 48 घंटे बाद होगी मेघगर्जन के साथ बारिश,चलेगी आंधी

राजस्थानी चिराग, जयपुर। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं आगामी 3-4 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसके बाद 25 से 30 अप्रेल को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इसके बीच में ही 26 अप्रेल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के बाद हल्की बारिश और 40-50 ्यरूक्क॥ की स्पीड से आंधी चलने की प्रबल संभावना है। वहीं अगले महीने के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और तापमान में कमी होने से हीट वेव्स से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।
26 अप्रेल के लिए आया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से आगामी 5 दिन में दो से पांच डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं 26 अप्रेल के लिए जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में आया येलो अलर्ट
राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कल झुंझुनूं, बाड़मेर और श्री गंगानगर में उष्ण लहर का अलर्ट है।
वहीं अगले ही दिन मेघगर्जन/वज्रपात/झोंकदार तेज हवाओं का येलो अलर्ट देते हुए अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में संभावना जताई है। साथ ही उसी दिन झुंझुनूं, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और श्री गंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट दिया है।
27 अप्रेल को भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और श्री गंगानगर में उष्ण लहर की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां