बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चलान

बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चलान

जयपुर हाइवे पर बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक 12 लोकेशन पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम काम करेगा जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की गतिविधियां कैमरों में कैद रहेगी और उनका ऑनलाइन चालान कटेगा। आईटीएमएस ने काम शुरू कर दिया है। जयपुर हाईवे फोरलेन नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं में लोगों की मौतें होती हैं। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक करीब 100 किमी एरिया में पुलिस का हर समय चेकिंग करना या वाहनों पर निगरानी संभव नहीं। इस देखते हुए जयपुर हाईवे पर पीएम गति शक्ति योजना में 12 लोकेशन पर 22 आईटीएमएस कैमरे लगा दिए गए हैं जो 24 घंटे वाहनों पर नजर रखेंगे। इनमें से 5 लोकेशन पर पर हाईवे के दोनों तरफ लगे 10 आधुनिक आईटीएमएस कैमरे ओवर स्पीड/सीट बेल्ट या एमवी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन की गतिविधि रिकॉर्ड कर लेंगे और उनका ऑनलाइन चालान कट जाएगा। 7 लोकेशन पर 360 डिग्री घूमने वाले आईटीएमएस कैमरे लगेंगे जो नियमों का उल्लंघन करने वालों की पूरी जानकारी ट्रैफिक थाने में पुलिसकर्मियों को देंगे जिससे उनका मैनुअल चालान काट दिया जाएगा। सोमवार से आईटीएमएस सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया है और 400 से ज्यादा वाहनों के चालान हो चुके हैं। सिस्टम की मॉनिटरिंग का जिम्मा इफकोन इंडिया प्रालि. कर रही है। आईटीएमएस सिस्टम के आधुनिक सीसीटीवी कैमरे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे और छत्तरगढ़ में भी लगाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे पर देशनोक थाना क्षेत्र के रासीसर, नापासर में नौरंगदेसर से आगे और महाजन में तीन कैमरे लगाए जा चुके हैं। ये पिछले चार माह से काम कर रहे हैं और पुलिस अब तक 1126 चालान काट चुकी है। इनमें इस साल के 204 चालान हैं। दो कैमरे छत्तरगढ़ के केला और बदरासर में भी लगाए गए हैं जो अभी शुरू नहीं हुए हैं।

  • Related Posts

    कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर

    कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की…

    26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्की

    26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्की Shukra Shani Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र और शनि…

    You Missed

    कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर

    कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर

    26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्की

    26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्की

    बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चलान

    बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चलान

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी