ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

भरतपुर जिले में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ज्वेलर के गले में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूट ले गए। ज्वेलर अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। घर से 100 मीटर पहले बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर आए और ज्वेलर को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात नदबई की पंजाबी कॉलोनी में हुई। स्थानीय निवासी सुभाष सोनी ने बताया- ज्वेलर योगेंद्र चौपड़ा (45) पुत्र शांति स्वरूप बुधवार शाम करीब 7:15 बजे नगर तिराहे पर स्थित अपनी दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहा था। जब वह अपने घर से 100 मीटर दूर था, तभी बाइक पर आए 2 बदमाशों ने योगेंद्र को गोली मार दी, जो उसके गले में लगी। गोली लगते ही योगेंद्र स्कूटी के साथ नीचे गिर गया। बदमाश योगेंद्र का सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग गए। बदमाश नगर रोड की तरफ से आए थे और गलियों के अंदर से होते हुए भाग निकले। योगेंद्र जेवरात से भरा ये बैग सुबह घर से दुकान पर लेकर जाता था और शाम को घर लाता था। वारदात के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए और योगेंद्र को नदबई अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। योगेंद्र के परिवार में उसकी मां के अलावा छोटा भाई, पत्नी, बेटा और बेटी है। योगेंद्र के पिता का निधन हो चुका है।

  • Related Posts

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज बीकानेर में अंधड़ चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कलेक्ट्री परिसर में वकील की चलती कार पर…

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल बीकानेर। सडक़ पार कर रही एक 10 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार कार ने टक्कर…

    You Missed

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार