शहर में इस जगह गुटखा व्यापारी से लाखों की लूट, घर पहुंचते ही हुआ ताबड़तोड़ हमला

शहर में इस जगह गुटखा व्यापारी से लाखों की लूट, घर पहुंचते ही हुआ ताबड़तोड़ हमला

शहर के शास्त्रीनगर में मंगलवार रात को लूट की बड़ी वारदात हुई। गुटखा व्यापारी पिता-पुत्र दिनभर की कलेक्शन राशि एकत्र करके रात में मोपेड से घर पहुंचे। पहले से रेकी करके घर के बाहर खड़े लुटेरों ने बेसबॉल और हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान 10 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। लुटेरों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लुटेरों की तलाश में शहर समेत जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई।

कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि शास्त्रीनगर में आदर्श विद्या मंदिर के निकट रहने वाले धर्मदास सिंधी गुटखा के होलसेल व्यापारी हैं। इनकी बाजार नंबर दो में दुकान है। धर्मदास और उनका पुत्र सुनील कुमार रात में दुकान बंद कर दो दिन की कलेक्शन राशि 10 लाख रुपए बैग में रखकर मोपेड से घर लौट रहे थे। मकान के बाहर पहले से कुछ लोग घात लगाए खड़े थे। पिता-पुत्र के वहां पहुंचते ही लुटेरों ने बेसबॉल से उन पर हमला कर दिया। मामला भीलवाड़ा का है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता