जमीनी विवाद में हत्या का मामला: कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जमीनी विवाद में हत्या का मामला: कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

बीकानेर। हत्या के मामले में न्यायालय ने आज आरोपित को दोषी मानते हुए सजा का आदेश दिया है। मामला नोखा थाना क्षेत्र में करबी 12 साल पहले झाड़ेली गांव का है। जहां पर खेत विवाद को लेकर हत्या के मामले में आरोपित को दोषी मानते हुए सजा का आदेश दिया गया है। नोखा के एडीजे मुकेश कुमार प्रथम ने मंगलवार को तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

मामले के अनुसार 30 मई 2012 को नोखा के बागड़ी अस्पताल में भर्ती घायल गणेशाराम ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि वह झाड़ेली की रोही में खेत में ढाणी बनाकर रहते हैं। पीथाराम के परिवार के साथ खेत विवाद को लेकर रंजिश थी। आरोपी हथियारों से लैस होकर आए और उनकी ढाणी में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ पिस्तौल से फायर किए। जिससे परिवार के लोग घायल हो गए। उसके पिता भगवानाराम की चोटों के कारण मौत हो गई।

कोर्ट ने पीथाराम, मघाराम व लिखमाराम को दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर प्रत्येक आरोपी को एक-एक माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा