लॉरेंस गैंग ने कैफे में लगाई आग, कहा- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे

लॉरेंस गैंग ने कैफे में लगाई आग, कहा- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे

राजस्थानी चिराग। जयपुर में एक कैफे को आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। कैफे में आग लगने के बाद लॉरेंस बिश्नोई नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई। मैसेज में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए धमकाया- कायदे में रहोंगे तो फायदे में रहोंगे। इसके बाद कैफे मालिक ने बजाज नगर थाने में बुधवार रात FIR दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया- महेश नगर निवासी पारस जैन ने बजाज नगर थाने में FIR दर्ज करवाई है। सहकार मार्ग पर जेपी अंडरपास के नजदीक उनका ‘कपटी’ के नाम से कैफे है। 29 अक्टूबर की देर रात करीब 1:45 बजे कैफे में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। कैफे में आग की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत कर काबू पाया। आग से कैफे में करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

सहकार मार्ग पर जेपी अंडरपास के नजदीक कैफे में लगी आग।
सहकार मार्ग पर जेपी अंडरपास के नजदीक कैफे में लगी आग।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर धमकी भरा मैसेज

कैफे में रखा पूरा सामान आग में जलकर कबाड़ में बदल गया। पीड़ित की ओर से इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैफे के आग में जलने की जानकारी पोस्ट की गई। 19 नवंबर को पोस्ट पर अनजान आईडी से धमकी भरा कमेंट आया। लिखा- इस हमले की जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बरार लेते है। कायदे रहिये तो फायदे में रहियेगें।

मैसेज आने वाली इंस्टाग्राम आईडी LAWRENCEBISHNOI19846 (लॉरेंसबिश्नोई19846) है। फिर यह आईडी डिलीट कर दी गई। जिसने यह कमेंट डाले हैं उसका नाम हर्ष गोयल है। उसने धमकी दी है कि कार्रवाई करोगे तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इंस्टाग्राम आईडी पर धमकी भरा मैसेज मिलने पर बुधवार रात बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। SHO (बजाज नगर) ममता मीना ने बताया- पीड़ित कैफे ऑनर की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Recent Posts

  • Related Posts

    Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान 

    Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान   दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी Meta Platforms अब अपने…

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना नई दिल्ली/मुजफ्फराबाद। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला