बीकानेर: लॉरेंस के गुर्गों ने हैरी बॉक्सर को भेजी थी क्रिकेट बुकी के घर की लोकेशन और फोटो

बीकानेर: लॉरेंस के गुर्गों ने हैरी बॉक्सर को भेजी थी क्रिकेट बुकी के घर की लोकेशन और फोटो

बीकानेर। पुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे श्रवणसिंह सोढ़ा और राजेश तर्ड ने बीकानेर में बड़े क्रिकेट बुकी और कारोबारी के घर की लोकेशन, फोटो हेरी बॉक्सर को भेजी थी। हेरी ने क्रिकेट बुकी को टारगेट पर ले रखा है। पुलिस ने लॉरेंस गैंग के गुर्गे एचएस बज्जू में भलूरी निवासी श्रवणसिंह सोढ़ा और खाजूवाला एचएस राजेश तर्ड को गिरफ्तार कर पांच पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। दोनों रिमांड पर हैं। छानबीन में सामने आया है कि लॉरेंस के खास हेरी ने बीकानेर में बड़े क्रिकेट बुकी और कारोबारी को टारगेट पर ले रखा है। इसका जिम्मा श्रवणसिंह और राजेश तर्ड को दिया गया है। दोनों अभियुक्तों ने क्रिकेट बुकी के घर की रैकी की। उसकी लोकेशन, फोटो विदेश में बैठे हेरी बॉक्सर को भेजी थी। पुलिस को अभियुक्तों के मोबाइल से इसके प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा हैरी से सिग्नल एप पर बातचीत और चेटिंग की जानकारी भी मिली है। जिस क्रिकेट बुकी को टारगेट किया गया है, पुलिस उसके ठिकानों की निगरानी रखे हुए हैं। गौरतलब है कि अजमेर हाई सिक्युरिटी जेल में रहने के दौरान श्रवण की लॉरेंस गैंग के लोगों से मुलाकात हुई और वहीं हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया और उससे बातचीत भी हुई थी। जेल से छूटने के बाद श्रवण लगातार हैरी के संपर्क में रहा और वारदातें भी कीं। श्रवण और राजेश के खिलाफ मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी जांच व्यास कॉलोनी एसएचओ सुरेन्द्र पचार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में…

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए बीकानेर। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ा बाजार मावा पट्टी स्थित घर में घुसकर वृद्वा पर हमला…

    You Missed

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल